*अभी तक मात्र एक किसान से 10 क्विंटल खरीद।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
स्थानीय विकास खंड के भैठौली बीपैक्स मे पीसीएफ के खुले एकमात्र धान क्रय केन्द्र मे धान खरीद की स्थिति अत्यंत दयनीय है।
सचिव तथा केन्द्र प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि किसानो के आवेदनपत्रो तथा अभिलेखो के सत्यापन मे कठिनाई तथा अत्यधिक विलंब के कारण धान खरीद अवरुद्ध है।अभी तक एक किसान से मात्र दस क्विंटल की खरीद हो पाई है।
ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष धान बेचने हेतु पंजीकरण कराने वाले किसानों के सत्यापन का कार्य पेचीदा होने से धान क्रय करने में जुटे विभाग और किसान दोनों परेशान हैं।
धान खरीद के लक्ष्य 4500 क्विंटल के सापेक्ष समिति मे धान खरीद अभी तक महज 10 क्विंटल ही हो पायी है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक वाराणसी हर्ष कुमार के अनुसार धान की आवक केन्द्रो पर है लेकिन पंजीकृत डाटा के सत्यापन का कार्य धीमा चल रहा है।सत्यापन कई स्टेज पर होने के साथ साथ हर खातेदार कृषक के अंश के अनुसार एग्रीस्टैक डाटा से मिलान होने पर हो पा रहा है।जिससे धान खरीद की स्थिति में अपेक्षित वृद्धि नही हो रही है।कमोवेश यही स्थिति पूरे जनपद की है।आशा है कि तीन चार दिन मे स्थित सुधरेगी और धान खरीद मे आशातीत वृद्धि होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



