नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा सेक्टर 33 स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र पर बड़ी सादगी के साथ मदर्स डे का आयोजन किया गया। सेवा केन्द्र के इंचार्ज ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बताया कि मां परमात्मा का दूसरा रूप है। परमात्मा ने मां को इस धरती पर स्वयं का प्रतिरूप बनाकर भेजा है। मां शांति,प्यार,सहनशक्ति व अनेकानेक आध्यात्मिक गुणों से परिपूर्ण है। मां हमारे लिए सुरक्षा कवच की तरह होती है क्योंकि वह सदा हमें हर परेशानियों से बचाती है। वह कभी अपनी परेशानियों पर ध्यान नहीं देती अपितु सदा हमारी ही सुनती है।
दीदी ने कहा कि मां को सम्मान देने के लिए हर वर्ष मई मास के दूसरे रविवार को मातृ दिवस के रूप में मनाया जाता है। परंतु आज के समय मे आवश्यकता है कि माताएं स्वयं को भी मान दे अर्थात अपने मन व स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस अवसर पर उपस्थित सभी माताओं को चुनरी व पुष्प देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर केक कटिंग भी किया। पूनम बहन ने मां के सम्मान में बहुत ही सुंदर कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कामना बहन ने किया ।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 22 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 22 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें पूजास्थल हिंदू…
- मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियांअभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड जमशेदपुर झारखंड 21 जून 2026 : मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली और दायित्वों की विस्तृत जानकारी देने…
- करोड़ों की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना शोपीस, डॉक्टर-नर्स गायब, सीसीटीवी के भरोसे चल रहा अस्पतालकेशवाही के स्वास्थ्य केंद्र में दो घंटे से इलाज की आस में खड़ा रहा मरीज, ग्रामीण बोले- मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ रहा शहडोल। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र केशवाही में स्थित प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही है। करोड़ों रुपए की लागत…
- डिस्कनेक्ट हुआ नल- कनेक्शन को कनेक्ट करने नगर पालिक निगम तनिक भी गंभीर नहींउड़िया मोहल्ला में पानी सप्लाई की कवायत बनी उपभोक्ताओं के गले की फान्स*बुनियादी सुविधा बहाल कराने मारे -मारे फिर रहा भुक्तभोगी परिवार- कटनी / उपनगरीय क्षेत्र स्थित न्यू कटनी जंक्सन के वार्ड क्रमांक १९बाबू जगजीवन राम वार्ड के अंतर्गत उड़िया मोहल्ला क्षेत्र में इन दिनों पेय जल सप्लाई का चल रहा कार्य आम लोगों के…
- अब विकास की बारी’: मझौली और आसपास के गांवों में अदाणी परियोजना के पक्ष में दिखा सकारात्मक रुखग्रामीणों का कहना- उद्योग आएगा तो रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार अनूपपुर। जिले के कोतमा क्षेत्र में प्रस्तावित अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना (अदाणी समूह) को लेकर मझौली तथा आसपास के कई गांवों में विकास और रोजगार की नई उम्मीदें दिखाई देने लगी हैं। आगामी 24 जून को आयोजित होने वाली लोक…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








