समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी स्थानीय विकास क्षेत्र के अंतर्गत हरहुआ, कोइराजपुर, दासेपुर, चक्का, भटौली, करोमा, अनौरा, औसानपुर चंदीपट्टी, वाजिदपुर ,आयर, पुआरी खुर्द ,बेलवरिया सहित अन्य गांवों में रविवार को दोपहर बाद से माताओं ने पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए निराजल रहकर जीवित्पुत्रिका का कठिन व्रत रखा और पूजन किया। दोपहर बाद से ही व्रती माताएं वरुणा नदी किनारे, तालाबों और कुंडों पर गाजे-बाजे के साथ पूजन सामग्रियों को लेकर पूजन स्थल पर पहुंची। पूजन स्थल पर महिलाओं ने विधि विधान से भगवान जीमूतवाहन की कथा सुनीं और पूजा के थाल व पात्र में रखे जिउतिया को धारण किया। जिन महिलाओं के जितने पुत्र रहे उन्होंने उतनी संख्या में जिउतिया को धारण किया। पूजन को देखते हुए वहां पर बालिकाओं और बच्चे भी काफी संख्या में शामिल रहे। वहीं रामेश्वर क्षेत्र में भी धूमधाम से मनी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



