google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पहली पट्टी गांव में धूमधाम से मनाया गया जिउतिया पर्व

दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी

चोलापुर थाना क्षेत्र गांव-गांव में परंपरा और आस्था का प्रतीक जिउतिया पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पलही पट्टी,आयर , चंदापुर, मोहाव,धरसौना ,चोलापुर सहित क्षेत्र अन्य गांव की ग्रामीण महिलाओं ने उपवास रखकर अपने पुत्रों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की।सुबह से ही गांवों का माहौल धार्मिक रंग में रंगा रहा। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से जितिया व्रत कथा सुनी और संतान की मंगलकामना की। घर-घर में पूजा-पाठ का आयोजन हुआ और परंपरा रीति-रिवाजों के अनुसार अर्पण किए गए।
पूजन में शामिल हुई गांव की माताओ ने बताया यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का भी संदेश देता है। गांव की महिलाएं और बुजुर्गों ने बताया कि इस पर्व का महत्व पीढ़ी-दर-पीढ़ी चला आ रहा है और यह मातृत्व की शक्ति और संतानों के प्रति ममता का अनूठा उदाहरण है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)