अहरौरा मिर्जापुर: अपने मायके चकिया से ससुराल स्थानीय थाना क्षेत्र के सियुर गांव आ रही 35 वर्षीय महिला साधना पाल शनिवार को साय पांच बजे मोटरसाइकिल से अहरौरा चकिया रोड पर स्थित बलिया गांव के पास गिरकर घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन उपचार के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा आए जहां से अधिक चोट होने के कारण ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सियुर गांव निवासी सुक्खू यादव अपनी पत्नी को लेकर ससुराल से आ रहे थे की बलिया गांव के पास साइकिल से टक्कर होने के कारण साधना मोटरसाइकिल से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



