भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता – समाज जागरण
बेरमो / डुमरी : डीवीसी के विस्थापित समस्याओं को गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के साथ सोमवार प्लांट के तकनीकी भवन में बैठक हुई। बैठक में सांसद के द्वारा उठायी गयी विस्थापितों के मामले पर डीवीसी प्रबंधन ने हामी भर दिया है। प्रबंधन ने कहा कि डीवीसी के सीएसआर अंतर्गत गांवों के बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। विस्थापितों का पेपर कार्ड बहुत जल्द बनाकर उन्हें दिया जाएगा। वर्षों से बंद पड़े मोबाइल मेडिकल सुविधा भी चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावे विस्थापित गांव गोविंदपुर में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा और नयाबस्ती में हाई पावर बिजली की सुविधा बहाल की जाएगी। बैठक में सांसद के अलावे सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, जितेंद्र यादव, बोकारो जिला प्रभारी कमलेश महतो, सुभाष यादव, सोनू यादव, महादेव कुमार, अमन कुमार तथा डीवीसी के सीजीएम सुशील कुमार अरजरिया के कलावे अन्य अधिकारी शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



