भुनेश्वर कुमार महातो , संवाददाता – समाज जागरण
बेरमो / डुमरी : बेरमो अनुमण्डल क्षेत्र नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट काछो पंचायत स्थित ग्राम बुडगड़ा में सोमवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के सौजन्य से बिजली विभाग द्वारा दो न्यू टांसफार्मर 63 केवी और 25 केवी का दिया गया। जिसका उद्धघाटन जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी नेत्री कुमारी खुशबू महतो ने किया। इस बीच कुमारी खुशबू महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा से ही लगभग एक महीन पहले यहां की दोनों टांसफार्मर खराब हो गया था। ग्रामीणों एवं समाजसेवी के माध्यम से जानकारी मिली। इसी उपरांत माननीय सांसद गिरिडीह चंद्रप्रकाश चौधरी से अनुशंसा करा कर बुडगड़ा मे न्यू टांसफार्मर का उद्धघाटन किया गया है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर गौरीशंकर तुरी, संजय कुमार नायक ,कपिलदेव महतो ,गौतम महतो, उर्मिला कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



