रविकांत गोप,समाज जागरण प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)झारखंड
राजनगर: राजनगर थाना क्षेत्र के शोभापुर गाँव में बुधवार की शाम 4 बजे मुहर्रम जुलूस निकाला गया जो गाँव के ईमाम बाड़ा से मस्जिद तक और ईदगाह मैदान में सम्पन्न हुई ।मोहर्रम जुलूस के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में दिखी।जहाँ डीएसपी पूजा कुमारी,राजनगर थाना प्रभारी अमिश कुमार एवं अंचलाधिकारी हरिश्चंद्र मुंडा दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे,जिनकी देखरेख में शोभापुर में मुहर्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।जुलूस के दौरान डेक खीचड़ा भी वितरण किया गया।जुलूस में मुस्लिम समुदाय के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक करतब दिखाए,मौके पर अनुजमन मुस्लिम कमेटी के सदर शेर महोम्मद ने कहा : मुहर्रम , ईमाम हुसैन की शहादत के तौर पर मनाया जाता है। चुकी राजनगर थाना क्षेत्र में एकमात्र मुस्लिम समुदाय का हमारा गाँव शोभापुर है। जहाँ मुहर्रम जुलूस निकाला जाता है।मुहर्रम जुलूस और हमारे गाँव शोभापूर में सभी आपसी भाईचारे के साथ पर्व त्योहार मनाते है।
वहीं मुहर्रम फतीय एवं जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में सफल बनाने में अंजुमन मुस्लिम कमिटी शोभापुर के सदर शेर मोहम्मद ,शेख नुरूल साहब,मोहम्मद नजरूल, मोहम्मद अलीम, गुल मोहम्मद , जिकरूल हुसैन, मुस्ताहब हुसैन ,मोहम्मद खालिक,इस्माईल आजाद,सब्बीर अंसारी, मोहम्मद रियाजउद्दीन ,अब्दुल कादिर,मोहम्मद सेराज, शाहबाज आलम,सरफराज, अली हुसैन, मुराद अली, मोहम्मद जमील, फैसल, रेहान, आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



