डीएम के आदेश पर अधिशासी अधिकारी ने कराया कार्यभार ग्रहण
समाज जागरण संवाददाता शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। नगर पंचायत कांट की अध्यक्ष मोहतरमा मुनारा बेगम का शासन द्वारा 15 जुलाई 2025 को पावर सीज कर दिया गया था। हाईकोर्ट इलाहाबाद ने 11 अगस्त 2025 को उनका पावर बहाल कर दिया। इसी क्रम में मंगलवार को जिला अधिकारी शाहजहांपुर के आदेश पर अधिशासी अधिकारी नूरजहां नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं और अध्यक्ष मुनारा बेगम को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान सभी सभासद मौजूद रहे और चार्ज ग्रहण की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अध्यक्ष मुनारा बेगम ने भरोसा जताया कि वह नगर के विकास कार्यों में किसी तरह की कोताही नहीं बरतेंगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



