शाहजहाँपुर— थाना खुदागंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। युवती को फोन पर लगातार परेशान करने के मामले में वांछित अभियुक्त कृष्णा उर्फ किशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 22 जुलाई 2025 को वादी श्री विशन पुत्र ननकू निवासी मोहल्ला तकिया, थाना खुदागंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अभियुक्त कृष्णा उर्फ किशन (उम्र करीब 18 वर्ष) उनकी पुत्री को फोन पर लगातार परेशान कर रहा था। मानसिक रूप से आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना खुदागंज पर मु0अ0सं0 181/25 धारा 107 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दिनांक 02 सितम्बर 2025 को समय 11:25 बजे देवा नदी पुल से करीब 200 कदम आगे मंझिला की ओर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसे नियमानुसार हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



