google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Angel Makeup Studio से मेरी खूबसूरती की उड़ान— 6 महीने की ब्यूटीशियन कोर्स यात्रा

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
सपनों को हकीकत में बदलने के लिए सिर्फ हौसले की जरूरत होती है। मैंने जब सिंधोरा स्थित एजंल मेकअप स्टूडियो में 6 महीने का ब्यूटीशियन कोर्स शुरू किया था, तब सिर्फ एक उम्मीद थी — खुद को संवारने और कुछ नया सीखने की। आज जब मैंने यह कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, तो गर्व से कह सकती हूँ कि यह मेरी जिंदगी का एक सुनहरा अध्याय बन गया है।
इन 6 महीनों में मैंने ब्यूटी और ग्रूमिंग की बारीकियों को न केवल सीखा, बल्कि उसे आत्मसात भी किया। मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, क्लाइंट डीलिंग — हर कौशल को सिखाने में स्टूडियो की टीम ने जिस समर्पण और प्रेम से मेरा मार्गदर्शन किया, वह मेरे लिए अमूल्य है। और आज इसी के बदौलत अपने आत्मनिर्भर होते हुए जीवन को नई ऊंचाई दे पा रही हूं।
यह कोर्स सिर्फ एक डिप्लोमा नहीं है, यह एक पहचान है — एक ऐसी पहचान जो मुझे आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और पेशेवर बनाती है। अब मैं न केवल दूसरों को खूबसूरत बना सकती हूँ, बल्कि खुद के सपनों को भी संवार सकती हूँ।
धन्यवाद Angel Makeup Studio, इस सफर को इतना यादगार और प्रभावशाली बनाने के लिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)