google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Aurangabad News: नवीनगर पुलिस ने अजमानती वारंटी अशोक चौहान को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

फुठहरवा गांव में विशेष अभियान के दौरान पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर फरार वारंटी की गिरफ्तारी।

औरंगाबाद/नबीनगर। दैनिक समाज जागरण | संवाददाता: अनील कुमार

बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक अजमानती वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर नवीनगर थाना की टीम ने फुठहरवा गांव में छापेमारी की। इस दौरान न्यायालय से जारी अजमानती वारंट पर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार वारंटी की पहचान अशोक चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। ऐसे अभियानों के माध्यम से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)