google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व छठ*

◆पदमा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उमड़ा आस्था का सैलाब◆

पंकज कुमार पाठक,समाज जागरण

पदमा। नहाय-खाय के साथ शनिवार से पूरे क्षेत्र में चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से शुरू हो गया। पदमा प्रखंड के विभिन्न गांवों पदमा,सरैया,रोमी,चम्पाडीह और आसपास के गाँवो में व्रतियों ने पवित्रता और श्रद्धा के साथ नहाय-खाय की रस्म निभाई।
सुबह से ही श्रद्धालुओं ने  स्नान कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रतियों ने अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया।


छठ महापर्व के दूसरे दिन यानी रविवार को खरना की पूजा होगी, जिसमें व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को स्नान के बाद दूध गुड़ और चावल की खीर का प्रसाद बनाएंगे। खरना के साथ ही 36 घंटे का निराहार व्रत शुरू हो जाएगा।
तीसरे दिन शाम को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन करेंगे।
स्थानीय घाटों की साफ-सफाई का काम तेज़ी से चल रहा है। स्थानीय समाजसेवियों एवं युवाओं की ओर से सुरक्षा और रोशनी की विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)