google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त जी व कलम दवात की, की गई पूजा

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र के तत्वावधान में रॉबर्ट्सगंज स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कायस्थ परिवारों के द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी व कलम दवात की सामूहिक पूजा की गई। मंदिर के पुजारी बद्रीनाथ पाठक ने सायं 6:00 बजे से वैदिक मन्त्रोंचार के साथ पूजन कार्यक्रम प्रारम्भ कर भगवान श्री चित्रगुप्त की कथा एवं महिमा वर्णन उपस्थित सैकड़ो कायस्थ परिवार को श्रवण कराया। यजमान शिव नारायण लाल ने भगवान चित्रगुप्त जी से आशीर्वाद ले सबके मंगल की कामना की।
मंदिर परिसर में व बाहर की सजावट व भीड़ बयां कर रही थी कि जैसे कोई बहुत बड़ा उत्सव मेला हो।
पूजन, कथा, हवन के पश्चात कायस्थ समाज, व अन्य समाज के लोग एक साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी का महाप्रसाद ग्रहण किया। पूजन समाप्त होने के पश्चात बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा भजन से उपस्थित लोगों ने भक्तिमय होकर भजन का आनंद उठाया भजन कार्यक्रम रात्रि के 11:30 बजे तक चला। सहभोज के बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। पूजन कार्यक्रम में कायस्थ समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी भाग लिया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कायस्थ समाज के लोग कार्तिक माह शुक्ल पक्ष के यम द्वितीया के दिन कलम दवात व संसार के कर्मो के लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजन करते हैं I दिन में घर पर पूजा करते हैं और शाम को इस प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर परिसर में इकट्ठा होकर सामूहिक पूजा करते हैं।
पूजन समारोह में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, राम दरबार अखाड़ा समिति के प्रमोद गुप्ता, आनंद पाण्डेय, भाजपा के के नेता माला चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, जनपद के वरिष्ठ पत्रकार विमल जालान, आदि ने भी भाग लिया। आकाश महासभा के संरक्षक सच्चिदानंद श्रीवास्तव पूर्व प्रवक्ता इंटर कालेज, उमेश कांत श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने इस पूजन कार्यक्रम पर विशेष प्रकाश डाला और आए हुए लोगों शुभकामनाएं दी। आयोजक व कार्यक्रम में लगे हुए लोगों की प्रशंसा और अपने आशीर्वचन से सिंचित भी किया। कायस्थ महासभा के जिला महासचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र लाल, प्रकाश श्रीवास्तव व मुकेश श्रीवास्तव की और मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव की विशेष सराहना की I उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रयास से यह इतना बड़ा कार्यक्रम सफलता की ऊंचाई पर पहुंचा है। महासचिव ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए कायस्थ समाज के लोगों एवं अन्य समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)