
दैनिक समाज जागरण/रोहित कुमार/संवाददाता/
केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को चकाई प्रखंड के बसबुट्टी, कासजोर, घुटिया पाण्डेयडीह आदि आधे दर्जन गावों का भ्रमण कर भाजपा कार्यकर्त्ता जनता से रूबरू हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला मंत्री मनोज पोद्दार ने कहा पीएम मोदी के ऊपर जनता का भरोसा आज भी बरकरार है आखिर हों भी क्यों नहीं। मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में भारत के अंदर अमूलचूल परिवर्तन होने के साथ-साथ देश की प्रसिद्धि सात समुन्दर पार तक पहुँच चुकी है जिससे राहुल गाँधी एवं तमाम विपक्षी नेताओं की घबराहट साफ दिखाई पड़ रहा है। राहुल गाँधी विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैँ।
श्री पोद्दार ने कहा पीएम मोदी का काम बोलता है यही कारण है कि नरेन्द्र मोदी को देश ही नहीं बल्कि दुनियां ने नेता माना है।
मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 2017 में जीएसटी लागु किया था और इसके बाद भारत ने ब्रिटेन सहित कई देशों को पीछे छोड़ते हुए दुनियां की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है यह भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। बीते नौ वर्षों में सरकार ने पीएम आवास योजना तहत 3.5 करोड़ से भी अधिक घर बना कर गरीबों को सौपा है । 12 करोड़ शौचालय, 48.99 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खोले गए। 12 करोड़ किसानों के खाते में प्रत्येक वर्ष 6000 रुपए भेजें जा रहे हैँ। 55 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत कार्ड, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिए जा रहे हैँ। दुनियां का सबसे बड़ा वेक्सीनेशन भारत में चला गया और 220 करोड़ वैक्सीन का डोज भारतीयों को निःशुल्क लगाए गए । 2014 में देश के अंदर 387 मेडिकल कॉलेज थे परन्तु अब यह संख्या बढ़कर 692 हो चुकी है। 2014 में एम्स की संख्या छः थीं जो अब 24 हो चुकी है। आज 2023 में 1472 यूनिवर्सिटी हैँ, 2014 में इसकी संख्या मात्र 723 थीं। 2014 में 16 आईआईटी संस्थान थे, अब 2023 में बढ़कर 23 हो चके हैँ। 2014 में भारत की बिजली उत्पादन क्षमता 2.34 लाख मेगावाट थी, जो अब 4.17 लाख मेगावाट है। 2014 तक देश में 13 करोड़ गैस कनेक्शन थे परन्तु अब 2023 में 31 करोड़ हो गए हैँ। 2014 तक देश में 91,287 किमी तक नेशनल हाइवे फैली हुई थी, जो अब बढ़कर 1.44 लाख से ज्यादा हो गई है। 2014 में एयरपोर्ट की संख्या 74 थीं वब 148 हैँ। देश में रेलमार्ग का 21,614 किमी हिस्सा ही इलेक्ट्रिक लाइन से जुड़ा था जो बढ़कर 58, 812 हो चूका है।
धारा 370, राम मंदिर, तीन तलाक, 5 G जैसी चीजों के विकास ने भारत की तस्वीर बदल दी और देश विश्वगुरु की तरफ चल पड़ा है। महाजनसंपर्क अभियान में शामिल मंडल अध्यक्ष सूरज मुर्मू, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, भाजयुमो जिला मंत्री संतोष विश्वकर्मा, मंडल मंत्री प्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष तिलक हेमब्रम अनिल वर्मा, मंटू राय आदि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



