पटना जगशन स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

दैनीक समाज जागरण/पटना डेस्क

पटना: देश की सबसे तेज गति से चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार को भी मिल गई है. इस ट्रेन की पहली रेक मंगलवार की शाम पटना जंक्शन पहुंची. पटना जंक्शन के सात नंबर प्लेटफार्म पर इस ट्रेन को रखा गया है।

यह ट्रेन पटना से रांची के बीच चलेगी. पटना से कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना टाटीसिल्वे यानी नए रेल रूट पर यह ट्रेन सरपट भागेगी.

अभी रांची जाने वाली सामान्य ट्रेनों को 8 से 10 घंटे तक का समय लगता है, जबकि जनशताब्दी से सफर तय करने में यह दूरी 7:15 घंटे में पूरी होती है. एक-दो दिन में परीक्षण के बाद पटना से रांची के लिए ट्रायल किया जाएगा. पटना से रांची की दूरी यह ट्रेन 6 घंटे में तय कर लेगी. इसके लिए यात्रियों को 800 से लेकर 1150 तक किराया चुकाना होगा. इसके अलावा यात्रियों को एसी चेयर कार के लिए 650 किराया देना होता है. इसी तरह 2s अर्थात जनरल क्लास के लिए 195 का किराया है. हालांकि रेलवे की तरफ से अभी किराया को फाइनल नहीं किया गया है।

यह ट्रेन अपने आप में कई खूबियों को समेटे हुए है. पैसेंजर की सुविधा के लिए सीट के नीचे चार्जिंग पॉइंट भी दिए गए हैं. पैसेंजर के इंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा गया है और 32 इंच की टीवी स्क्रीन की भी व्यवस्था है. पैसेंजर की सेफ्टी के लिए फायर सेंसर जीपीएस और कैमरे भी लगाए गए हैं. इस ट्रेन में कवच नाम का सेफ्टी फीचर भी लगा है जो इसे किसी दूसरे ट्रेन की टक्कर से बचाता है. ट्रेन में दिव्यांगों का पूरा ख्याल रखा गया है और सीट हैंडल्स पर ब्रेल लिपि में भी सीट नंबर अंकित किया गया है।

52 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की गति यह ट्रेन पकड़ती है. 160 तक की स्पीड पर दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर तक है. अगले 4 दिनों में वंदे भारत ट्रेन की 16 कोच की रेक पटना पहुंचेगी. ट्रेन आठ कोच की होगी. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. रेलवे के अधिकारियों की मानें तो पटना से रांची ट्रायल होने के बाद ट्रेन की समय सारणी निश्चित की जाएगी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)