धर्म जागरण मंच की फलाहार पार्टी में सांसद ने जताई आम जनता के प्रति आभार
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कुशमौल के फलाहार पार्टी में उजागर की केंद्र सरकार की सफलताएँ
“भरगामा प्रखंड के पूर्व प्रमुख
दिव्य प्रकाश यादव ऊर्फ विजय
यादव ने कुशमौल स्थित अपने
आवास परिसर में सांसद का नागरिक अभिनन्दन किया।पूर्व
प्रमुख ने सांसद प्रदीप सिंह को अंग वस्त्र एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया”
*कुशमौल से लौटकर डा. रूद्र किंकर वर्मा।*
5 अक्टूबर को नवरात्रि पूजा के अवसर पर धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख दिव्यप्रकाश यादव उर्फ विजय यादव ने अपने कुशमौल स्थित आवास पर फलाहार पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे।भरगामा प्रखंड के पूर्व प्रमुख
दिव्यप्रकाश यादव ऊर्फ विजय
यादव ने सांसद प्रदीप सिंह को अंग वस्त्र एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने स्वागत अभिभाषण में कहा कि
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातनी परंपरा को जागृत करना और एकजुटता को बढ़ावा देना बताया। उन्होंने अपने लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह के कार्यकाल में हुए विकास पर जमकर प्रकाश डाला।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अपने संबोधन में आम जनता का बार-बार आभार व्यक्त किया और कहा कि वे नरपतगंज विधानसभा के प्रति हमेशा कर्जदार रहेंगे।सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और पूर्व प्रमुख विजय यादव का नागरिक अभिनंदन करने के लिए धन्यवाद दिया।
*ये थे मंच पर आसीन*
इस समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह, प्रदीप कुमार राय उर्फ लाल बाबू, राजा मिश्रा, कृष्ण कुमार सेनानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश राज, जुबेर आलम, भाजपा अतिपिछडा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल, मंडल अध्यक्ष सुमन झा, नित्यानंद मेहता, कौशल सिंह भदौरिया, प्रमोद यादव, संतोष मंडल, कमलेश साह, भाजपा नेता ललन यादव, जिला मीडिया प्रभारी पिंटू यादव, पूर्व मुखिया सहदेव मेहता, भूषण यादव, राजेश झा, शंकर झा, रौशन झा, आशीप झा पूर्व समिति, राजकुमार मेहता सरपंच, नीरज भगत, चंदू सरदार, प्रोद्ध गुरुदेव यादव, अनिल यादव, प्रकाश झा, संतोष यादव, शशि यादव, ब्रजेश मेहता, सोल्जर यदुवंशी समेत सैकड़ों लोग नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
और अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

*चांदी का मुकुट पहनाकर एमपी का किया गया स्वागत*
भरगामा प्रखंड के पूर्व प्रमुख
दिव्यप्रकाश यादव ऊर्फ विजय
यादव ने कुशमौल स्थित अपने
आवास परिसर में सांसद का
नागरिक अभिनन्दन किया। पूर्व
प्रमुख ने सांसद प्रदीप सिंह को अंग वस्त्र एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। सांसद प्रदीप सिंह ने शानदार नागरिक अभिनन्दन आयोजन करने के लिए पूर्व प्रमुख विजय यादव का विशेष आभार व्यक्त किया।
अभिनन्दन कार्यक्रम में पहुंचे सभी मंचासीन पदाधिकारीयों को सांसद द्वारा अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
*लिया संकल्प*
नवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने सनातनी संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



