google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जर्जर खपरेल मकान के दीवार में दबने से एक मासूम की दर्दनाक मौत..दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी..

सुभाष जी दैनिक समाज जागरण सहरसा

सहरसा से हैं जहां सौरबाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव वार्ड नंबर 7 में जर्जर खपड़ैल कच्चा मकान गिरने से तीन मासूम बच्चे दब गए जिसमें एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है।  सभी बच्चे एक ही परिवार के है जो आपस में तीनों भाई बहन है. मृतक कि पहचान पप्पू कुमार के 3 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार के रूप में की गई है।  5 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार और 7 वर्षीय पुत्री वैशाली कुमारी का पैर टूट जाने से दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जर्जर कच्चा मकान के बगल से होकर रास्ते से तीनों भाई बहन गुजर रहे थे तभी तीनों मासूम हादसे का शिकार हो गया जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, और दो मासूम गम्भीर रूप से जख्मी हो गए
बता दें कि पीछले  शुक्रवार की देर शाम हल्की बारिश होने के दौरान कच्चा मकान गिर गया. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा  भेज दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)