रंजीत तिवारी रामेश्वर वाराणसी /नए साल 2024 के पहले ही दिन की शुरुआत लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर की। मंदिरों में नववर्ष पर भक्तों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग देवी-देवता के दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए दिखाई दिए। नए साल पर लोगों ने देवी-देवता के दर्शन कर इस साल को बेहतर बनाए रखने की मनोकामनाएं मांगी।आज सुबह से ही वरुणा नदी के किनारे स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में भक्तो की भीड़ काफी देखी गई।वही मंदिर में भक्त सुबह की आरती देखने और बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए एकत्र हुए।साथ ही बाजार और घाट पर रौनक देखने को मिला।उधर बरेमा दुर्गा मंदिर,देहली विनायक,चौखंड़ी दुर्गा मंदिर में भी भीड़ लगा था।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



