दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 14 सितम्बर 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखण्ड के कंकेर पैक्स अध्यक्ष बड़ेम निवासी उदय कुमार सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का दामन थाम लिया है।बुधवार को बड़ेम स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में उदय कुमार सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष राष्ट्रीय लोक जनता दल में शामिल हो गए। क्षेत्र में उदय कुमार सिंह की छवि एक साफ सुथरे और सामाजिक व्यक्ति के रूप में है। इस समारोह मे गोह के पूर्व विधायक डॉ रणविजय कुमार और राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मेहता सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि उदय सिंह को पार्टी मे शामिल होने से एनडीए को मजबूती मिलेगी वही उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उदय कुमार सिंह को पार्टी मे शामिल होने से काराकाट लोक सभा क्षेत्र मे पार्टी को मजबूती मिलेगी वही घमंडिया गठबंधन मे कई कारणों से दुविधा है।
कार्यक्रम मे राजकुमार राम,बिक्रम राम,मराछू कुमार सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



