दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 14 सितंबर 2023औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के राजबरिया गांव के समीप से पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया है ।पुलिस गश्ती दल मे ए एस आई दीपक कुमार सिंह एवम सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। गश्ती के दौरान शराब पीकर नशे मे हंगामा कर रहे संजीव कुमार पासवान पिता गोविंद पासवान ग्राम रजवारिया कला खेदन बीघा थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया।रेफरल अस्पताल नबीनगर मे मेडिकल जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि की गई।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



