दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 21 सितंबर 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के समीप मुख्य सड़क से बोलेरों गाड़ी से बड़ी मात्रा मे झारखंड निर्मित देसी टनाका शराब बरामद किया गया है पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र मे शराब की खेप आने वाली है जिसके आधार पर पि एस आई अनित कुमार एवम सशस्त्र बल ने घेराबंदी किया ।पुलिस को देख शराब तस्कर गाड़ी को सड़क पर छोड़कर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि जब गाड़ी की जांच की गई तो उसमे रखे 180 एम एल का 2142 पीस झारखण्ड निर्मित देसी टनाका शराब बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि शराब और बोलेरो गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा की कि हर हालत में शराब के तस्करी करने वालो और शराबियो को बख्सा नही जायेगा ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



