*नबीनगर विधानसभा चुनाव में अर्चना चंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता से दिग्गजों की उड़ी नींद


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार अर्चना चंद्र यादव ने अपनी लोकप्रियता का झंडा गाड़ दिया है। अर्चना चंद्र यादव को अपार जन समर्थन मिल रहा है, खासकर महिलाएं उन्हें “घर की बेटी” मानकर समर्थन कर रही हैं।


अर्चना चंद्र यादव के समर्थन में उमड़ रही भीड़ से साफ है कि नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार बदलाव की लहर है। अर्चना चंद्र यादव ने अपने प्रचार अभियान में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों की समस्याओं को समझने की कोशिश की है ।अर्चना चंद्र यादव का प्रचार अभियान स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित है। वे नबीनगर की सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर रही हैं और जनता से समर्थन मांग रही हैं।नबीनगर विधानसभा चुनाव में अर्चना चंद्र यादव का मुख्य मुकाबला जदयू के चेतन आनंद से है।

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) ने बड़ा बयान दिया हैं।उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार में इतिहास लिखा जाएगा।पीके ने दावा किया कि प्रवासी मजदूरों ने बड़े पैमाने पर वोटिंग की है।उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में हुई वोटिंग किसी सरकार को बनाए रखने के लिए नहीं, बल्कि परिवर्तन के लिए होती हैं। पीके ने दावा किया है कि पहली बार जन सुराज को निर्णायक बढ़त मिलेगी और इस चुनाव में जनादेश बदलाव के पक्ष में जाएगा। पीके की इस बयान से अर्चना और जन सूराज खेमे में  खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।और मतदाता जन सुराज के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)