गाजियाबाद। कराटे वेलफेयर सोसाइटी ने आज ब्लैक बैल्ट एग्जाम का आयोजन अम्बेडकर रोड स्थिति कार्यालय में किया। संस्था के अध्यक्ष विजय कौशिक ने बताया कि संस्था पिछले कई दशकों से कराटे सहित अन्य खेलों में भी अपना योगदान देती आ रही। समय समय पर संस्था द्वारा बैल्ट एग्जाम का आयोजन किया जाता है।

कराटे वेल्फेयर सोसायटी के मुख्य कोच एवं महासचिव राजीव मुंडलवाल ने बताया कि एग्जाम पास कर कराटे की ट्रेनी प्रशिक्षक के रूप में ब्लैक बेल्ट पाने वाले खिलाड़ियों में प्रगति सिंह शिसोदिया, सन्नी एवं हिमांशु रहे। जिन्हें एक साल बाद फिर से एग्जाम देकर पूर्ण रूप से ब्लैक बैल्ट की उपाधि मिल जाएगी। उन्हें ये बैल्ट सीनियर मास्टर हरीश चावला एवं कराटे प्रशिक्षक तुषार ठाकुर ने प्रदान की। इस मौके पर संस्था के संरक्षक बी एल बत्रा, रामवतार जिंदल, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ प्रगति त्यागी, कुणाल त्यागी, सुखपाल सिंह, सुरेन्द्र यादव, डॉ अजय कुमार, डॉ राजीव त्यागी, डॉ जोगीश्वर गोस्वामी आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



