उत्तर प्रदेश। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
दोनों नेताओं ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों, परिवारों और शुभचिंतकों के सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
नवाब कोकब हमीद एवं नवाब अहमद हमीद ने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का अवसर हैं। सभी लोग आपसी सौहार्द और मिलजुलकर त्योहार मनाएं तथा समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाएं।
#NawabKokabHamid #NawabAhmadHamid #Diwali2026 #GovardhanPuja #BhaiDooj #UttarPradeshCongress
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



