हरियाणा में बडी सियासी खबर है. नायब सैनी (Nayab Saini) हरियाणा के नए सीएम होंगे. विधायक दल की मीटिंग में यह फैसला हुआ है. फिलहाल, उनके नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है. नायब सैनी के नाम पर विधायक दल की मीटिंग में सहमति बनी हैं. मीटिंग के बाद नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फूल देकर उन्हें बधाई दी.
जानकारी के अनुसार, मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने मंगलवार को करीब पौने 11 बजे सीएम के पद से इस्तीफा दिया और इसके बाद चंडीगढ़ में भाजपा में नए सीएम के नाम पर मंथन के लिए विधायक दल की मीटिंग शुरू हुई. इस दौरान कुरुक्षेत्र से मौजूदा सांसद और भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नाम पर सहमति बनी.बता दें कि शाम चार बजे नायब सैनी मुख्यमंत्री के पद पर शपथ लेंगे. वहीं, नायब सैनी राजभवन पहुंचे हैं और उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की है
विज ने छोड़ी मीटिंग
बता दें कि विधायक दल की मीटिंग से पूर्व गृहमंत्री अनिल विज नाराज हो कर निकल गए थे. उन्हें नायब सैनी के नाम पर एतराज था. विज छह बार के विधायक हैं, लेकिन उन्हें सीएम नहीं बनाया गया. पानीपत से भाजपा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि नायब सैनी को नया सीएम बनाया गया है. उन्होंने एक सवाल पर कहा कि मनोहर लाल अब अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, यह पार्टी तय करेगी. नायब सैनी के सीएम बनने पर मनोहर लाल ही सबसे अधिक खुश होंगे. उन्होंने कहा कि वह विधायक नहीं हैं और इसलिए मीटिंग में नहीं गए
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



