google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*नए साल के जश्न पर हुड़दंगियों की खैर नहीं जिलाधिकारी ने दिए निर्देश*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)बिहार सरकार ने नए साल के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सभी पिकनिक स्पॉट्स, पर्यटन स्थलों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और लगातार गश्ती कराने का निर्देश दिया है।मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में समीक्षा बैठक के तुरंत बाद औरंगाबाद डीएम अभिलाषा शर्मा ने मद्यनिषेध विभाग को जिले के सभी चेक पोस्टों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।चेक पोस्टों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने,पिकनिक स्थलों, सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नववर्ष के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल, उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह एवं सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)