google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*नए साल मे पिकनिक स्थल पर रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानीपुलिस अधीक्षक*



दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 28 दिसंबर 2023 औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक स्वप्न गौतम मेश्राम ने प्रेस से वार्ता के दौरान कहा कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लोग पिकनिक का आनंद उठाते है। जिनमे महिलाएं एवम बच्चे भी शामिल होते होते है।जिले के सभी पिकनिक स्पॉटों को चिन्हित किया गया है जहां पुलिस की बदोबस्त किया जाएगा साथ ही महिला पुलिस पदाधिकारियों एवम कर्मियो को भी प्रतिनियुक्त किया जायेगा ताकि सभी लोग सुरक्षित तरीके से पिकनिक मना सके।पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों को सधन वाहन जांच करने का निर्देश दिया है।साथ ही सभी चौक चौराहों पर पुलिस की निगरानी रहेगी।पुलिस अधीक्षक ने सभी से अपील किया है कि शांति पूर्वक पिकनिक मनाए ,शराब का सेवन नहीं करें एवम वाहन ज्यादा स्पीड मे न चलाए और पुलिस को आवश्यक सहयोग करें ताकि सभी का नया साल मंगलमय हो सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)