google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने भारत भूटान फ्रेंडशिप कैंप में लिया भाग

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)अनुग्रह नारायण स्मारक कॉलेज नबीनगर के एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर प्रफुल कुमार ने भारत-भूटान यूथ फ्रेंडशिप कैंप में भाग लिया। यह कैंप 26 सितंबर 2025 को आयोजित किया गया था और इसमें भारत और भूटान के 130 कैडेट्स ने भाग लिया।इस कैंप का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के बीच मित्रता बढ़ाना और संस्कृतियों का समावेश करना है। इसमें भाग लेने वाले कैडेट्स को भूटान की संस्कृति, कला और अनुशासन के बारे में जानने का अवसर मिला।इस उपलब्धि से न केवल प्रफुल कुमार बल्कि पूरे महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ है। प्रफुल कुमार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा और 13 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रदीप तक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी लेफ्टिनेंट अक्षय जैन ने बताया कि यह एनसीसी के सबसे प्रतिष्ठित कैंप में से एक था और इसमें केवल राष्ट्रीय स्तर के कैंप में चयनित हो चुके कैडेट्स को ही आमंत्रित किया गया था।कैम्प में लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह, मेजर जनरल अमन दीप सिंह,गया ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश एवं गया ग्रुप के सभी कमान अधिकारी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)