google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिए गए आवश्यक निर्देश

प्रदेश महामंत्री राजू झा की उपस्थिति में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफल बनाने वाले मंडल अध्यक्ष हुए सम्मानित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
धरमगंज स्थित मझिया रोड स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार, 5 नवंबर को नवंबर माह की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री सह संभाग प्रभारी राजू झा उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद वंदे मातरम् गीत के साथ बैठक की औपचारिक शुरुआत की गई।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजू झा ने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और संगठन के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने पूर्व में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
बैठक में जिला प्रभारी राजकुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, ज्योति कुमार सोनू, गौतम चंद्रवंशी, पंकज कुमार साहा, मनीष सिन्हा, कौशल झा, सुबोध माहेश्वरी, जय किशन प्रसाद, लखवीर कोर, सोनी देवी, संजय पासवान, शिवनारायण यादव, राकेश गुप्ता, अरविंद मंडल, राजेश गुप्ता, वीणा देवी, शोभा रानी, अतुल सिंह, राहुल यादव, अनिल दास, दरपलाल सिंह, देव मोहन सिंह, गौरव गुप्ता, कौशल आनंद, शिवम साहा एवं रंजीत मंडल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)