दैनिक समाज जागरण , शेखर सुमन (प्रखंड संवाददाता,ईचागढ़)
ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सह रांची विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्टर अमर चौधरी ने बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा किया। बैठक में श्री चौधरी ने उपस्थित बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तरक्की के डगर पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कि जब तक बुद्धिजीवी राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभाते हैं,तब तक क्षेत्र में लोगों को गुमराह करने की प्रबृत्ति वाले लोग हावी रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षित लोगों को राजनीति में आना जरूरी है। देश एवं राज्य की राजनीति में शिक्षित युवा वर्ग आगे आएंगे तभी लोगों को जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में एक बड़े वर्ग को दरकिनार कर नही चला जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकलौता पार्टी है जो लोगों के भावना के अनुरूप कार्य करने में सक्षम है। उन्होंने देश व राज्य हित में शिक्षित समाज को आगे आने का अपील भी किया। मौके पर बृन्दावन प्रसाद, गुरूचरण महतो, परशुराम महतो, कर्मु स्वांसी, सुबल पांडे,फतुराम महतो,राज कुमार कटियार, दिलीप कुमार दास,केदारनाथ महतो, सहदेव स्वांसी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



