google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवागत मुख्य अभियंता प्रमिल मिश्रा का शहडोल में भव्य स्वागत, कर्मचारी यूनियन ने किया सम्मान

शहडोल।शहडोल क्षेत्र के नवागत मुख्य अभियंता इंजीनियर श्री प्रमिल मिश्रा के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कर्मचारी जनता यूनियन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।स्वागत समारोह में यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में श्री एस. के. तिवारी, एडवोकेट प्रांतीय सचिव श्री के. डी. द्विवेदी, एडवोकेट प्रांतीय अध्यक्ष, उमेश कुमार कंचेर अध्यक्ष शहडोल, जगजीवन मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष, एस. ए. कुरेशी, सचिन मिश्रा, सचिन जायसवाल सहित अन्य कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने नवागत मुख्य अभियंता के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, कर्मचारियों के हितों और विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारू व पारदर्शी बनाने को लेकर अपने विचार रखे। श्री प्रमिल मिश्रा ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहडोल क्षेत्र में बेहतर विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता संतुष्टि और कर्मचारियों के सहयोग से सकारात्मक कार्य वातावरण तैयार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)