google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निघासन पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कुलदीप सिंह | लखीमपुर खीरी

निघासन थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से नकली सोने की ईंट का टुकड़ा, नेपाली मुद्रा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जैनुद्दीन पुत्र वसीर अली, निवासी सिंगहा थाना सिंगाही तथा रिजवान पुत्र अग्गा खां, निवासी पठाननपुरवा थाना पढुआ, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लगभग 322 ग्राम वजन की पीली धातु (नकली सोने की ईंट का टुकड़ा) बरामद किया। इसके साथ ही अभियुक्त जैनुद्दीन के कब्जे से 88 हजार नेपाली रुपये तथा अभियुक्त रिजवान के पास से 37 हजार नेपाली रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा एक डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या UP31 X 3096 भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आदित्य कुमार यादव तथा कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल लवकुश शामिल रहे।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)