समाज जागरण
मीरजापुर /ड्रमंडगंज रेंज के गलरा गांव में शनिवार की सुबह कुत्तों के हमले से एक नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नीलगाय का रेस्क्यू कर ड्रमण्डगंज रेंज में लाकर पशु चिकित्सक से उपचार कराया।बताया जा रहा है कि गलरा गांव के पास खेतों में चर रही नीलगाय पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से नीलगाय बुरी तरह जख्मी हो गई और भाग नहीं सकी। ग्रामीणों ने नीलगाय को घायल हालत में देखकर वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीलगाय को सुरक्षित स्थान पर ले गई। विभाग ने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर नीलगाय का उपचार कराया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नीलगाय के शरीर पर कई जगह गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद नीलगाय की हालत में सुधार है। पूरी तरह स्वस्थ होने पर उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।



