google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निर्दलीय प्रत्याशी संजय मेहता को मिल रही है जान से मारने की धमकी।*


*विष्णुगढ़ थाने में बीते रात्रि शिकायत की गई।*

विष्णुगढ़ ।मांडू विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार संजय मेहता को  विष्णुगढ़ पंचायत भ्रमण के दौरान लगातार  उन्हें जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। प्रचार गाड़ी को भी पोस्टर फाड़ने ओर गाड़ी को आग के हवाले करने की धमकी मिल रही है।बीते दिन प्रखंड के खरकट्टो गांव में मुकेश साव के शोक संतप्त परिजनों से मिलने गए थे।तभी कुछ लोग बाइक से  आकर संजय मेहता और उनके समर्थकों के साथ धक्का मुक्की करने लगे।कुछ देर बाद जबरन उन्हें बाइक में बैठाकर चटकरी गांव के तरफ ले जाने लगे।रात के अंधेरे में चलती बाइक से संजय मेहता कूद गए।जिसके बाद उनके साथी ढूंढते हुए आए।फिर वहां से निकलकर रात्रि में विष्णुगढ़ थाने में लिखित आवेदन दिया।जिसकी जानकारी संजय मेहता के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)