दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)अनुग्रह नारायण स्टेडियम नबीनगर में खचाखच भरी भीड़ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित नबीनगर विधान सभा सीट से जदयू उम्मीदवार चेतन आनंद और कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र से हम पार्टी उम्मीदवार ललन राम सहित औरंगाबाद जिले के सभी छह विधान सभा सीट पर एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में विशाल जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कुछ नहीं था, लोग शाम में घर से नहीं निकलते थे।बिजली नहीं थी सड़क की हालत दयनीय थी स्वास्थ्य और चिकित्सा की स्थिति बदहाल थी।लेकिन अब केंद्र के सहयोग से बिहार में विकास हो रहा है, ।सड़क, बिजली, पुल, पुलिया का विकास हुआ है चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार और विकास हुआ है और सभी के घरों में मुफ्त बिजली मिल रही है।नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार ने सरकारी सेवकों और शिक्षकों के हितों में काम किया है। एनडीए सरकार ने बिहार में विकास की नई दिशा दिखाई है और आगे भी विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे एनडीए उम्मीदवारों को वोट दें और विकास के लिए आगे बढ़ें।इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद लवली आनंद, पूर्व मंत्री श्याम रजक, जदयू के वरिष्ठ नेता अखलाख अहमद नबीनगर के प्रत्याशी चेतन आनंद और कुटुंबा के प्रत्याशी ललन राम सहित घटक दल के अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा में एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।



