google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आचार संहिता उल्लंघन का मामला प्रत्याशी के साथ गले मिलते सरकारी शिक्षक

नबीनगर (बिहार) नबीनगर विधान सभा क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक का एक प्रत्याशी के साथ हंसते हुए गले मिलने का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहा है।वायरल पोस्ट में सरकारी शिक्षक राजद उम्मीदवार आमोद चंद्रवंशी के साथ खुशनुमा माहौल में गले मिल रहे है।हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को समाज जागरण अखबार पुष्टि नहीं करता है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वायरल पोस्ट में तफजुल हुसैन, जो उर्दू प्राथमिक विद्यालय देवगना नबीनगर प्रखंड में सरकारी शिक्षक हैं, को राजद के उम्मीदवार के साथगले मिलते देखा गया था, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। मिली जानकारी के अनुसार मामले को जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी औरंगाबाद को भी संज्ञान में दे दिया गया है।इस मामले में जांच के बाद शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)