नियोजन नीति के विरोध में आज झारखंड बंद*

समाज जागरण

*रांची में पुलिस अलर्ट*

*हिरासत में लिए गए 30 बंद समर्थक, सुबह से समर्थन मांग रहे स्टूडेंट्स*

*नियोजन नीति के विरोध में आज झारखंड बंद*

*रांची में पुलिस अलर्ट*

*हिरासत में लिए गए 30 बंद समर्थक, सुबह से समर्थन मांग रहे स्ट


संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,समाज जागरण,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,

राँची (झारखंड ) 19अप्रैल 2023:-नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से सुबह 6:00 बजे से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतरे। राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में बंद कराया गया। मोरहाबादी में बंद समर्थकों ने सब्जी मंडी और आसपास लगने वाले दुकानों को बंद कराया। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही सिटी डीएसपी दीपक कुमार मोरहाबादी पहुंचे और बंद करा रहे स्टूडेंट्स को खदेड़ा। इस बीच कोतवाली डीएसपी अलबर्ट एक्का चौक पर पुलिस के जवानों को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दिशा-निर्देश दिए। सुबह पुलिस की ओर से खदेड़े जाने के बाद झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन प्रमुख देवेंद्रनाथ महतो ने छात्रों के बीच अपील की वीडियो जारी कर बंद कराने के लिए सामने आने का अनुरोध किया। इसके बाद सभी मोरहाबादी स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के पास जुटे और वहां से सैकड़ों की संख्या में बंद कराने निकले। इस बीच पुलिस प्रशासन ने बताया कि बंद का आह्वान किया गया है। हमारी पूरी तैयारी भी है। दबाव देकर बंद कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। राजधानी रांची और इसके सटे इलाकों में बंद समर्थकों को समझाने की कोशिश की गयी, बात नहीं मानने की स्थिति में लगभग 30 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।टायर जलाकर रोड़ किया अवरोध
झारखंड बंद का असर आसपास के विभिन्न इलाकों और जिलों में देखने को मिल रहा है। आदित्यपुर-गम्हरिया में श्रीडुंगरी स्थित टोल ब्रिज मोड़ के पास सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया है। इसके बाद सभी छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान के पास सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। वहीं रामगढ़ में टायर जलाकर सड़क को रोका गया है। पुलिस वहां भी मुस्तैद है।

*तीन दिनों का है महाआंदोलन*

तीन दिनों से छात्र महा आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के पहले दिन मुख्यमंत्री आवास घेराव किया गया। दूसरे दिन मशाल जुलूस निकाला गया। तीसरे दिन यानी आज झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। सड़क पर छात्र आज बंद कराने उतरे हैं।
छात्रों ने रांची के मोरहाबादी मैदान सहित कई इलाकों में घूम- घूम कर अपील की है कि कल झारखंड बंद है। हमें नौकरी नहीं मिल रही है, सरकार की सही नियोजन नीति का असर है कि हमें अबतक रोजगार नहीं मिला है। यही वजह है कि हम झारखंड बंद कर रहे हैं, हमें उम्मीद है कि आपका साथ हमें मिलेगा। इस बंद को कई आदिवासी संगठन का भी साथ मिला है। राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. छात्र संगठनों के बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 24 जिलों को अलर्ट किया है।

*नियोजन नीति वापस लेने की मांग*

राज्य में 60-40 नियोजन नीति को वापस करने की मांग की जा रही है। स्टूडेंट्स यूनियन ने 72 घंटे के महाआंदोलन का ऐलान पहले ही किया था। मोरहाबादी में दैनिक समाज जागरण ने बातचीत करने की कोशिस की तो कुछ छात्र ने बदसुलूकी करने की कोसिस की लेकिन हमने छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो से बातचीत किया उन्होंने ने बताया कि 19 अप्रैल की सुबह से सड़क पर उतर कर झारखंड बंद को ऐतिहासिक रूप से बंद को सफल कराया जायेगा उन्होंने बताया कि आपात सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है , बताया कि हर हाल में पूरे झारखंड में जन आंदोलन जारी रहेगी। झारखंड बंद को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। रांची में ढाई हजार से अधिक पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसमें झारखंड जगुआर, जिला पुलिस, आईआरबी के अलावा रैफ के जवान भी शामिल हैं।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम । मंगलवार को एसएसपी किशोर कौशल ने डीएसपी और थानेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले लोगों पर विशेष नजर ऱखे जाने की हिदायत दी है। अगर कोई प्रदर्शनकारी सरकारी संपत्ति का नुकसान करता है या हिंसा करता है तो उस पर सख्त कानुनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। कई संगठनों ने किया है बंद का समर्थन आदिवासी संगठनों ने 60/40 की स्थानीय नियोजन नीति के खिलाफ 19 अप्रैल के झारखंड बंद का समर्थन किया है। आदिवासी अधिकार रक्षा मंच के संयोजक लक्ष्मीनारायण मुंडा ने नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है। मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार का 60/40 का स्थानीय नियोजन नीति वाला फॉर्मूला आदिवासी-मूलवासी और झारखंड विरोधी है। स्थानीय नियोजन नीति राज्य के लिए होती है, फिर इसका बंटवारा क्यों।