google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उप प्रमुख किरण कुमारी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 12 मार्च 2024 मंगलवार को नबीनगर के उप प्रमुख किरण कुमारी के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। मंगलवार 12 मार्च को प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में अविश्वास को लेकर पंचायत समिति के सदस्यों की बैठक बुलाई गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड प्रमुख चित्रा कुमारी ने किया जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह ने किया। नबीनगर के 35 पंचायत समिति सदस्यों में 25 सदस्य बैठक में उपस्थित हुए जिसमे 23 वर्तमान उप प्रमुख किरण कुमारी के विरोध में वोटिंग किया।10 सदस्य अनुपस्थित रहे। इनमे 1 किरण कुमारी के पक्ष में वोटिंग किया।बैठक के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान वर्तमान उप प्रमुख किरन कुमारी के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। इस प्रकार किरण कुमारी को पंचायत समिति सदस्यों ने बहुमत पारित कर उप प्रमुख पद से हटा दिया है।गौरतलब है कि मंगलवार 27 फरवरी को पंचायत समिति के 12 सदस्यों ने उप प्रमुख किरण कुमारी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)