google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीराम मित्र मंडल नोएडा : 17 मार्च से सेक्टर 20 श्री हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा 17 मार्च से 23 मार्च तक सेक्टर 20 स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 17 मार्च से प्रतिदिन सायं 04 बजे से 07.30 बजे तक कथा व्यास आचार्य विष्णुकांत पराशर जी द्वारा श्रीमद्भागवत जी की कथा का गुणगान किया जायेगा।17 मार्च को दोपहर बाद 02.00 बजे सेक्टर 20 स्थित श्री हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली जायेगी।23 मार्च को अंतिम दिन कथा पूर्वाह्न 10.00 बजे शुरू होगी तथा हवन एवं व्यास पूजन के साथ ही कथा का समापन हो जायेगा।
समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि फाल्गुन मास एवं होली महोत्सव के अवसर पर इस कथा का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें कथा व्यास जी द्वारा हजारों लोगों को श्रीमद्भागवत जी की ज्ञानवर्धक कथा का श्रवण कराया जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)