निविदाकारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य, तकनीकी निविदा का मूल्यांकन भी प्रहरी पोर्टल पर होगा
समाज जागरण संवाददाता
नोएडा। 17 अगस्त 2026: नोएडा प्राधिकरण ने ई-निविदा प्रक्रिया को सरल और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब प्राधिकरण की सभी निविदाओं से संबंधित कार्यवाही ‘प्रहरी’ पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। प्राधिकरण ने सभी संबंधित निविदाकारों से पोर्टल पर पंजीकरण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

नई व्यवस्था के तहत पहले की तरह निविदाकार सीधे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया नहीं कर सकेंगे। निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए संबंधित ठेकेदार को पहले प्रहरी पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
निविदा जमा करने के बाद ई-1 (मूल्यांकन) पत्रक प्रहरी पोर्टल से प्राप्त होगा। प्राप्त ई-1 पत्रक को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के ई-निविदा पोर्टल पर जमा करना अनिवार्य होगा। वहीं निविदाकार की तकनीकी निविदा का मूल्यांकन अब केवल प्रहरी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
प्राधिकरण ने सभी संबंधित निविदाकारों से अपील की है कि निविदा में भाग लेने से पहले प्रहरी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि निविदा प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
प्रहरी पोर्टल: prahari.noidawms.in/Prahari
सहायता के लिए निविदाकार 9971006022 और 9076604951 पर संपर्क कर सकते हैं।
नोएडा #नोएडाप्राधिकरण #ईनिविदा #प्रहरीपोर्टल #गौतमबुद्धनगर
- वृंदावन गुरुकुल में पानी के टैंक की सफाई के दौरान चार छात्रों की मौत, संचालक गिरफ्तारटैंक में सफाई के लिए उतरे छात्रों की दम घुटने से गई जान, बचाने पहुंचे एक अन्य छात्र की भी बिगड़ी हालत; पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच मथुरा। वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में पानी के टैंक की सफाई के दौरान चार छात्रों की मौत का मामला सामने…
- यशस्वी सिंह ने जीते मिस टीन उत्तराखंड और मिस टीन ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 के खिताबड्रीम ऑरा इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में यशस्वी ने रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर राउंड में दिखाया आत्मविश्वास नई दिल्ली। पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित तीन दिवसीय ‘ड्रीम ऑरा इंडिया 2026’ एवं ‘ए.के. पेजेंट’ का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। 2 से 4 अक्टूबर तक चली इस सौंदर्य प्रतियोगिता में देश के विभिन्न…
- व्रत में कुट्टू का आटा खा रहे हैं तो रहें सावधान, ताजगी से लेकर पकाने तक इन बातों का रखें ध्यानपुराना या खराब कुट्टू का आटा बन सकता है परेशानी की वजह, दही-रायता और फलों के साथ ले सकते हैं; एलर्जी के लक्षण दिखें तो तुरंत रहें सतर्क नई दिल्ली। व्रत और त्योहारों के मौसम में कुट्टू के आटे की मांग बढ़ जाती है। कुट्टू की पूरी, रोटी, परांठा, चीला और पकौड़ी व्रत के दौरान…
- श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन राधा-कृष्ण प्रेम और गोपी भाव से भक्तिमय हुआ नोएडानोएडा, सेक्टर-56। सेक्टर-56 कम्युनिटी सेंटर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम, गोपी भाव और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन हुआ। कथा व्यास आचार्य मनीष कौशिक जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप और परम भक्ति के महत्व से परिचित कराया। कथा के दौरान आचार्य…
- कृष्ण की बाल लीलाओं से भक्तिमय हुआ नोएडा, आज अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का आगमनगोवर्धन पूजा और छप्पन भोग बने आकर्षण, कथा पंडाल में उमड़े श्रद्धालु नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का पांचवां दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों से भक्तिमय रहा। कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








