google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटीपीसी में दो किराना दुकानों से 75 बोतल बीयर बरामद, दो गिरफ्तार

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा/हजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र के कुटीपीसी गांव में पुलिस ने अवैध रूप से बीयर बेचने के मामले में दो किराना दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 अगस्त की शाम करीब छह बजे अवैध रूप से विदेशी शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं बरही अंचल पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। दल ने कुटीपीसी स्थित दो किराना दुकानों में छापामारी कर नाबाडीह निवासी बादल कुमार (करीब 20 वर्ष), पिता बालदेव प्रसाद मेहता और कुटीपीसी निवासी उपेंद्र कुमार (20 वर्ष), पिता गणेश प्रसाद मेहता को बीयर बेचते रंगेहाथ पकड़ा।

बादल कुमार की दुकान से गॉडफादर बीयर 650 एमएल की पांच बोतल, गॉडफादर कैन बीयर 500 एमएल की 10, किंगफिशर बीयर 650 एमएल की छह और किंगफिशर कैन बीयर 500 एमएल की नौ बोतल, जबकि उपेंद्र कुमार की दुकान से गॉडफादर बीयर की सात, गॉडफादर कैन बीयर की छह, किंगफिशर बीयर की 20 और किंगफिशर कैन बीयर की 12 बोतल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों दुकानों से कुल 75 बोतल बीयर जब्त की है। मामले में बरही (पदमा ओपी) थाना कांड संख्या 289/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026 के तहत उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल में पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, राजेश कुमार हाजरा, संदीप कुमार, आलोक कुमार सोरेन सहित रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)