*नोएडा।** नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-151 स्थित ग्रुप हाउसिंग भूखंड **जीएच-3** एवं **जीएच-4** की ई-निविदा प्रक्रिया को 30 जून 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया। पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक ई-निविदा प्रणाली के माध्यम से दोनों भूखंडों का सफल आवंटन किया गया।
प्राधिकरण के अनुसार, इन दोनों भूखंडों के आवंटन से आवंटन की तिथि से अगले 90 दिनों के भीतर लगभग **666 करोड़ रुपये** का राजस्व प्राप्त होगा। यह आय प्राधिकरण की विकास योजनाओं को गति देने के साथ-साथ शहर के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने में सहायक होगी।

प्राधिकरण का कहना है कि यह आवंटन नोएडा में निवेश को बढ़ावा देने, रियल एस्टेट क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने तथा नियोजित शहरी विकास को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नोएडा प्राधिकरण लगातार ई-निविदा जैसी पारदर्शी प्रक्रियाओं को अपनाकर सुशासन, निवेश-अनुकूल वातावरण और कारोबार सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। इससे शहर में गुणवत्तापूर्ण आवासीय परियोजनाओं के विकास के साथ-साथ निवेशकों का विश्वास भी मजबूत होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



