नोएडा भले ही एक स्मार्ट सिटी है लेकिन नोएडा प्राधिकरण के ढुलमूल रवैया और सुस्ती के कारण नोएडा में कार्यरत वेंडर परेशान है। जहाँ एक तरफ उनको कार्य करने के लिए लाइसेंस देरी दी जाती है वही दूसरी तरफ जिनकों लाइसेंस दिया भी गया है उनके लिए वेंडिंग जोन की उचित व्यवस्था नही है। प्राधिकरण ने कागजों में भले ही 98 वेंडिंग जोन है लेकिन हकीकत में यह है कहाँ है ? जहाँ है भी तो उचित व्यवस्था नही होने के कारण या फिर व्यवसाय के अनुकुल स्थान नही होने के कारण वहाँ वेंडर व्यवसाय करने में दिलचस्पी नही ले रहे है।
इस संबंध में जब उत्तर प्रदेश रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव व टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य अपर्णा शर्मा ने जो आकड़े समाज जागरण को दिए है हैरान करने वाली है। अपर्णा शर्मा बताती है कि अकेले कानपुर में 74 हजार 733 वेंडर को अभी तक लाइसेंस दिए गए है जबकि 133 वेंडिंग जोन स्थापित किए गए है। वह लोग अपना कार्य कर रहे है। लेकिन नोएडा स्मार्ट सिटी के प्राधिकरण ने अभी तक सिर्फ 4 हजार 382 के वेंडर को लाइसेंस दिया है उनके लिए उचित वेंडिंग जोन की व्यवस्था करने में प्राधिकरण असफल रही है। जिनकों लाइसेंस दिए भी गए है उनकों भी आये दिन प्राधिकरण के सर्किल आफिसर, जेई ,और सुपरवाइजर के द्वारा परेशान किया जाता है।
आखिर नोएडा प्राधिकरण कानपुर नगर निगम से इतना पीछे क्यों है ?
इस सवाल के जबाब में अपर्णा शर्मा बताती है कि यहाँ पर एक तो प्राधिकरण के इच्छा शक्ति कमजोर है दूसरे में वेंडिंग माफिया हावी है। तीसरे में इनके ऊपर राजनीतिक दबाब भी होते होंगे। हमे लगता है कि यही कारण है कि नोएडा कानपुर नगर निगम से इतना पीछे है। बल्कि कानपुर में पथ विक्रेताओं को वर्गीकृत भी किया जा रहा है, फल वाले अलग, सब्जी वाले अलग और खाने पीने सामान बेचने वाले वेंडर के लिए अलग अलग व्यवस्था किया जा रहा है। कानपुर की जो जानकारी दी गई है उसके लिए आई0जी0आर0एस संख्या 40016422004719 से संदर्भ लिया गया है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








