नोएडा: सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला में नोएडा पंजाबी समाज द्वारा वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सदस्यों एवं आम जनमानस को पंजाबी संस्कृति, परंपरा और भाईचारे की भावना से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भांगड़ा – गिद्धा, लाइव म्यूजिक तथा पारंपरिक व्यंजनों का विशेष आकर्षण रहा।
नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजीव अजमानी ने बताया कि वैशाखी केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि खुशहाली, समृद्धि और एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करते हैं।
महासचिव रणधीर सिंह ने कहा कि नोएडा पंजाबी समाज भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव रणधीर सिंह ने किया वहीं आभार कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य अतिथि, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक एवं नोएडा पंजाबी समाज के संरक्षक हरजीत सिंह साहनी, राकेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, उपाध्यक्ष संदीप विरमानी, राहुल नैयर, सचिव संजीव भयाना, इंदर मोहन कुमार, जतिन मेहता, संयुक्त सचिव गिरीश नारंग, भूपेंद्र सिंह, प्रीतपाल सबरवाल, अजय भूटानी, परमजीत सिंह बमराह प्रिंट मीडिया प्रभारी मनिंदर सिंह रयात, कार्यकारिणी सदस्य एवं फाउंडर अशोक मल्होत्रा, ए के सहगल, संदीप मल्होत्रा, टी एस अरोड़ा, जे पी उप्पल, रजनीश चोपड़ा आदि ने उपस्थित रहकर वैशाखी के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया।
- सोनभद्र में खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, मारकुंडी घाटी से टोल प्लाजा तक जाम से जनता बेहालओवरलोडिंग पर चालान, लेकिन क्रेशर प्लांटों और बालू खदानों में लोडिंग के मानकों पर सवाल; भारी वाहनों की कतारों से रोडवेज बसों और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका समाज जागरण | तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य राजमार्ग पर मारकुंडी घाटी से इंको प्वाइंट टोल प्लाजा तक भारी वाहनों की…
- डॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर सजा कर्मा महोत्सव, जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलकसोनभद्र के सोढ़ा-दुपटिया में जुटीं दर्जनों सांस्कृतिक टोलियां, पारंपरिक कर्मा नृत्य और लोककला के जरिए कलाकारों ने दिखाई अपनी विरासत समाज जागरण | ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। जनजातीय संस्कृति, लोककला और पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से सेवा समर्पण संस्थान सोनभद्र के तत्वावधान में डॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी के…
- दर्दनाक हादसा: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरामघाट से दावत खाकर बाइक से लौट रहे थे दोनों युवक, रास्ते में तोड़ा दम; गांव में पसरा मातम दैनिक समाज जागरण | राज यादव गुन्नौर (संभल)। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर रसूलपुर गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक बुलंदशहर जिले के रामघाट से…
- नोएडा के सेक्टर-75 में सजेगा छठ महापर्व का भव्य दरबार, 13 से 16 नवंबर तक होगा आयोजन; घाट का पुनर्निर्माण शुरूगोल्फ सिटी और पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी के बीच सेंट्रल पार्क में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था, डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने की सपरिवार शामिल होने की अपील नोएडा। लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नोएडा में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री सूर्यदेव पूजा समिति, सेक्टर-75 के तत्वावधान में 13 से 16…
- दीपावली से पहले नोएडा में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 13 निर्माणशालाओं से लिए 35 नमूनेहल्दीराम, बीकानेरवाला समेत कई मिठाई निर्माण इकाइयों की जांच; 12 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस, रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई नोएडा, 29 अक्टूबर। दीपावली पर मिठाइयों की खरीदारी करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। त्योहार के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







