google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा: रामलीला की तैयारी पर मडराते बादल, सेक्टर 46 से ग्राउण्ड रिपोर्ट

नोएडा समाज जागरण

नोएडा में बड़े बड़े राममलीला की तैयारी पूरी जोरो पर है, लेकिन मेघ के बादल देख लगता है कि पानी फिर जायेंगे। यह कोई नई बात नही है कभी कम तो कभी ज्यादा इन्द्र भगवान के प्रकोप रामलीला पर अवश्य पड़ते रहे है। रामलीला के लिए सिर्फ दो दिन रह गए है और सभी आयोजक मंडल पूरी तैयारी में लगे है। ज्ञात हो कि कोई कसर नही छोड़ना चाहते है।

हालांकि कई दिनों से लगातार हो रहे बारिश के साथ ही मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट से आयोजकों में थोड़ी चिंता जरूर है। बारिश के कारण रामलीला के साथ-साथ लगने वाले मेला पर भी असर पड़ा है यही कारण है कि अभी तक मेले कि तैयारी पूरी नही हो सकी है।

बताते चले की नोएडा में तीन बड़े आयोजन की तैयारी है जो कि नोएडा स्टेडियम, नोएडा सेक्टर 62 और नोएडा सेक्टर 46 में होना है। इसके अलावा भी कई सेक्टर और गाँवों में छोटे-छोटे आयोजन कि तैयारी की जा रही है। लेकिन सबसे ज्यादा जो लोगों का ध्यान आकर्षित करता है वह तीन बड़े आयोजन है।

बारिश में ही समाज जागरण टीम ऐसे ही एक आयोजन की तैयारी का मौके से जायजा लेने नोएडा सेक्टर 46 रामलीला ग्राउण्ड पहुँचा। जहाँ पर लगातार हो रहे बारिश के कारण ग्राउण्ड में थोड़ा थोड़ा पानी देखने को मिला। एक तरफ टैंट लगाकर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाने का काम चल रहा था , तो दूसरी तरफ रामलीला स्टेज तैयार करने की तैयारी टेंट के भीतर ही किए जा रहे थे। साज सज्जा की सारी तैयारी की जा रही है जैसे की बादल छटते है झट से स्टेज तैयार करने की पूर्व तैयारी की जा रही है। ग्राउण्ड में हजारों कुर्सियाँ भी पहुँच चुके है लेकिन अभी बिछाने में विलंब है। सही मायने में कहे तो स्टेज की ढांचा तैयार है बस साज सज्जा बांकी है। जैसे ही भगवान इन्द्र मान जायेंगे स्टेज बनकर तैयार हो जायेगा।

मेले में लगने वाले झुला या अन्य प्रकार की दुकानों में से अभी सिर्फ झुले की स्ट्रक्चर तैयार है बांकि सभी दुकान वाले अभी नदारद है। शायद मेले के शुरुआती दिन में सब पहुँच जायेंगे और आपको रामलीला के साथ-साथ मेला भी भव्य देखने को मिलेगा।

  • इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासत
     स्वदेश कुमार ,लखनऊ  वरिष्ठ पत्रकार  मो- 9415010798 उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भले अभी कई महीने दूर हो, लेकिन विपक्ष के भीतर चुनावी शतरंज बिछ चुकी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ऊपर से गठबंधन की जरूरत समझती दिखती हैं, मगर नीचे सीटों और राजनीतिक प्रभाव की ऐसी लड़ाई शुरू हो गई है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश…
  • नकद की दस्तक — महिला के खाते से घर की अर्थव्यवस्था तक
    किसी घर की आर्थिक ताकत अलमारी में रखे नोटों से नहीं, उस हाथ से तय होती है जो अगला रुपया खर्च करता है। भारत के करोड़ों घरों में यह फैसला लंबे समय तक उस महिला के हाथ में नहीं था, जो भोजन, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की देखभाल संभालती रही। अब सरकारें उसी महिला…
  • ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत
    इटेड़ा गोलचक्कर के पास हादसा, पत्नी घायल; थार पुलिस के कब्जे में, आरोपी चालक की तलाश जारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट। थाना बिसरख क्षेत्र में 21 सितंबर को एक कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार…
  • चार माह से हाईमास्ट बंद, अंधेरे में गुरमा रामलीला मैदान
    रामलीला से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, सड़क किनारे कई लाइटें भी खराब समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा रामलीला मैदान में लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब चार माह से खराब पड़ी है। लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था ठप होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं…
  • गुन्नौर में 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, अमित यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
    समाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अमित यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद गुन्नौर विधानसभा…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)