समाज जागरण
अंकिता हत्याकांड में पुलिस के एक्शन के बाद अब उतराखंड सरकार नें लिया बड़ा एक्शन। अंकिता हत्या कांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को उतराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नामित उपाध्यक्ष पद से तत्काल निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही अंकित आर्य एवं उसके पिता विनोद आर्य को भी भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।
बताते चले कि लापता अंकिता भंडारी की नहर में धकेल कर हत्या की गई। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर रिजॉर्ट के संचालक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य व उसके दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया। अंकिता की शव तलाशने के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद ली। चीला नहर का पानी बंद कराया लेकिन शाम तक उसका शव बरामद नहीं किया जा सका।
शनिवार सुबह अंकिता का शव बरामद कर लिया गया। एएसपी कोटद्वार शेखर सुयाल ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पौड़ी गढ़वाल के नांदलस्यूं पट्टी के श्रीकोट निवासी अंकिता भंडारी (19) वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। वह गत 18 सितंबर को रहस्मय ढंग से लापता हो गई थी। रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य की ओर से उसकी गुमशुदगी राजस्व पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई।
- समाज जागरण का आज 29 नवंबर 2026 का ई-पेपर उपलब्ध, वेबसाइट पर पढ़ें पूरा अखबारनई दिल्ली। हिंदी समाचार पत्र समाज जागरण का 29 नवंबर 2026 का नवीनतम अंक पाठकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। पाठक अब अखबार का डिजिटल संस्करण पीडीएफ के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों पर पढ़ सकते हैं। समाज जागरण के इस अंक में देश-प्रदेश की प्रमुख खबरों…
- नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी का शिक्षक संघ ने किया स्वागतचोपन बीआरसी में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर किया अभिनंदन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जताई उम्मीद समाज जागरण सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी…
- नवीनगर के बभंडीह गांव में छापेमारी, 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, तस्कर फरारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली…
- हूटर और प्रेशर हॉर्न पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, बुलडोजर से नष्ट किए करीब 500 प्रतिबंधित उपकरणध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस का अभियान, काली फिल्म और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर भी कार्रवाई समाज जागरण सोनभद्र। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सोनभद्र पुलिस ने प्रतिबंधित हूटर, प्रेशर हॉर्न और तेज आवाज करने वाले साइलेंसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…
- सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज गाजीपुर में लैंप लाइटिंग, ओथ टेकिंग सेरिमनी, फ्रेशर पार्टी एवं फेयरवेल का भव्य आयोजनबिकास रायब्यूरो चीफ गाजीपुरसमाज जागरण सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अंतर्गत सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा लैंप लाइटिंग ओथ टेकिंग सेरिमनी, फ्रेशर पार्टी एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया । इस उत्कृष्ट कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के चीफ मेनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर आनंद सिंह जी एवं मैनेजेजिंग…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




