google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भक्तों ने गाजे-बाजे और भक्ति भाव से की मां दुर्गा की विदाई

समाज जागरण डेस्क नोएडा

नोएडा। नवरात्रि के नौ दिनों तक पूजन और भक्ति में लीन रहने के बाद आज मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। नोएडा सेक्टर-44 स्थित डिफेंस एन्क्लेव में आयोजित 11 दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव मां दुर्गा की विदाई के साथ संपन्न हुआ।

भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की गूंज के बीच माता रानी को विदाई दी। पूरे वातावरण में “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे। विसर्जन यात्रा के दौरान महिलाएं और बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।

सोसायटी के लोगों ने बताया कि प्रतिदिन भक्ति संगीत, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूजा पंडाल गुलजार रहा। समापन अवसर पर सभी भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सोसायटी के लोग उपस्थित रहे।

नोएडा #दुर्गापूजा #नवरात्रि2025 #दुर्गाविसर्जन #मातादुर्गा #भक्तिभाव #गाजेबाजे #धार्मिकसमाचार #समाजजागरण


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)