google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा: एलआईजी सेक्टर 99 में लगाए गए ई कचरा डस्टबिन

नोएडा समाज जागरण

बढ़ते प्रदुषण को कम करने और डाटा चोरी को रोकने हेतू अब कंपनिया उठा रही है कदम। ई-कचरा का सही इस्तेमाल हो सके इसके लिए नोएडा सेक्टर 99 एलआईजी फ्लैट के गेट नंबर 2 पर ई-कचरा डस्टबिन लगाए गए है। जिसमें खराब व गैर जरूरी उपकरण को डाल सकते है। जिसे कंपनी अपने हिसाब से निस्तारण करेंगी ताकि बढ़ते प्रदुषण को रोका जा सकते। ई-कचरा डस्टबिन में आप खराब उपकरण, जैसे चार्जर, कंप्यूटर, लैपटॉप, घड़ी, एसी और टीवी इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक चीजें जिनका समुचित निस्तारण न करने से पर्यावरण को हानि पहुंचती है। इसके साथ ही अगर आप इधर-उधर बेचते है या किसी कबाड़ी को देते है तो इसका दुरुपयोग होने की संभावना भी बनी रहती है।

अब आप अपने घर की ई-कचरा को आर एल जी व एच सी एल फाउण्डेशन के द्वारा जगह जगह लगाये जा रहे ई-कचरा डस्टबिन में डाल सकते है। आप सोच रहे होंगे किया क्या फ्रि में देना होगा तो आप बिल्कुल गलत है, जिस कचरे की जो धनराशि बनेगी वह भी आपको मिलेंगे। इस आशय की जानकारी नोएडा सेक्टर 99 के निवासी श्री जितेन्द्र कुमार राजपूत ने दी है। उन्होने बताया है कि इस कदम पर सोसायटी के निवासियों नें प्रसन्नता जाहिर की है। नीच लिखे टोल फ्रि नंबर पर जाकर आप इसके बारे में विस्तृत जानकारी ले सकते है।

अधिक जानकारी के लिए दिए गए टोल फ्री नम्बर पर संपर्क करे!! 18004190431, 18002031460

उम्मीद है कि आप सभी लोग इस ई-कचरे डस्बिन का प्रयोग करेंगे और प्रदुषण मुक्त भारत बनाने सहयोग करेंगे। इसके अलावा साइबर अपराध को रोकने से भी अहम भूमिका निभायेंगे। क्योंकि तेजी से बढ़ते साइबर अपराध का मुख्य कारण आपके द्वारा बेची गयी जानकारी भी है जो कबाड़े के भाव में जाते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)