google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा में स्विगी डिलीवरी पार्टनर्स पर स्कैम के आरोप, ऑर्डर कैंसल—रिफंड नहीं मिलने से यूज़र्स परेशान


नोएडा। बीते कुछ दिनों से नोएडा के कई उपभोक्ता स्विगी ऑर्डर्स को लेकर गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्विगी डिलीवरी पार्टनर्स द्वारा कथित रूप से स्कैम जैसी गतिविधियाँ सामने आ रही हैं, जिनमें ऑर्डर कैंसल होना और समय पर रिफंड न मिलना प्रमुख है।



सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने शिकायत करते हुए बताया कि उनका ऑर्डर (ID: 237312579192499) स्विगी टीम द्वारा इसलिए कैंसल कर दिया गया क्योंकि “डिलीवरी पार्टनर कॉल नहीं उठा रहा था।” लेकिन कैंसिलेशन के बाद भी रिफंड नहीं मिला, जिससे उपभोक्ता नाराज़ हैं।

शिकायत के जवाब में स्विगी सपोर्ट टीम ने यूज़र से कहा—
“Please reach out to us through a DM, and we’ll address the matter further there.” – राहुल

इसके बाद अन्य यूज़र्स भी शिकायत कर रहे हैं कि नोएडा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कई ऑर्डर्स कैंसल हो रहे हैं और रिफंड का स्टेटस भी क्लियर नहीं हो रहा, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक ग्राहक का नहीं, बल्कि पिछले कुछ दिनों में कई लोग इसी तरह की दिक्कत का सामना कर रहे हैं, इसलिए कंपनी को इस पर सख्त और पारदर्शी कार्रवाई करनी चाहिए।

स्थिति को देखते हुए यह मुद्दा एक उभरते उपभोक्ता अधिकार और ऐप-आधारित सेवाओं की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा किया हैँ
#Swiggy #ScamIssue #Noida #FoodDeliveryScam #CustomerRights


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)